हर घर तिरंगा के तहत ग्राम पंचायत अफरीद में निकाली गई यात्रा । बच्चों और युवाओं ने लगाए नारे गांव में गूंजा भारत माता की जय…


जांजगीर चांपा — बम्हनीडीह ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत अफरीद में प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के आह्नान पर भाजपा नेता धर्मपाल राठौर सभापति एवं जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 02 श्रीमति शिखा राकेश राठौर के नेतृत्व में ग्राम अफरीद में हर घर तिरंगा के तहत यात्रा निकाली गई साथ ही घर घर तिरंगा लगाने का संदेश भी दिया गया इस दौरान पूरा गांव देश भक्ति के भाव में डूबा रहा यात्रा आत्मानंद हायर सेकंडरी विद्यायल अफरीद के प्रांगण से निकाली गई विद्यायल के बच्चे टीचर ग्राम के युवा एवं बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हाथ में झंडा लेकर देशभक्ति गीतों के साथ कदम से कदम मिलाकर गांव का भ्रमण किया यात्रा चंदाई पारा से गढ़ पारा आदिवासी चौक होते हुए एन एच 49 के समीप संचालित तिलक सेवा संस्थान पहुंची जहां वीर दुर्गा दास राठौड़ की जयंती पर उन्हें याद किया गया पुष्पांजलि दी गई केशव सिंह राठौर द्वारा उनकी वीरता और देशभक्ति का प्रस्तावना उदबोधन दिया गया तत्पश्चात अल्पाहार के पश्चात कार्य क्रम का समापन किया गया ।
कार्यक्रम में रघुराज राठौर ओमप्रकाश यादव परस राठौर गीता बनाफर श्याम बरेठ गोपाल राठौर धीरेन्द्र राठौर राकेश राठौर अतुल राठौर शुभम ओम सिंह नारायण धीवर नंदू राठौर चुन्नू यादव पंच माखन राठौर सत्यप्रकाश शिव राठौर सहित विद्यालय के बच्चे शिक्षक बड़ी संख्या में शामिल हुए ।







