छत्तीसगढ़

भीड़ ने ट्रेलर ड्राइवर को पीटा.दर्द से कराहते रहा, पुलिस भी नहीं रोक पाई, कांकेर में बस को मारी थी टक्कर

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक ट्रेलर ने यात्रियों से भरी बस को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रेलर लेकर भाग निकला। पकड़ने के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे जमकर पीटा। पुलिस के सामने ही ड्राइवर के प्राइवेट पार्ट पर किसी ने लात मार दी। मामला चारामा थाना क्षेत्र का है।

वारदात के वक्त भीड़ में शामिल एक शख्स ने ड्राइवर से मारपीट का वीडियो बना लिया, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में दिख रहा है कि पुलिसवाले घेरकर पीट रहे हैं। इसी बीच भीड़ से एक युवक ड्राइवर के प्राइवेट पार्ट पर लात मारते दिखता है। पुलिसवाले भी बाल पकड़कर खींचते दिख रहे हैं।

Related Articles

Back to top button