छत्तीसगढ़

तंवर सतगढ़ समाज में विवाद: DSP के खिलाफ समाज पदाधिकारियों ने खोला मोर्चा, FIR को बताया झूठा

बिलासपुर, 4 अगस्त 2025। बिलासपुर में तंवर सतगढ़ समाज के भीतर गहराता विवाद सामने आया है। समाज के पदाधिकारियों ने अपने ही समाज के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, DSP डॉ. मेखलेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। समाज के पदाधिकारियों का आरोप है कि DSP ने अपने पद का दुरुपयोग कर उनके खिलाफ झूठी FIR दर्ज कराई है।

पूरा मामला एक अंतरजातीय विवाह से जुड़ा है। मूलतः ग्राम नुनेरा निवासी डॉ. मेखलेंद्र प्रताप सिंह, जो वर्तमान में सरगुजा संभाग में DSP के पद पर पदस्थ हैं, उन्होंने सरगुजा जिले की एक युवती से विवाह किया है। समाज के अनुसार, यह विवाह उनके सामाजिक नियमों के विरुद्ध है। इसी को लेकर कोरबा में समाज की एक बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि डॉ. सिंह ने जब समाज के नियमों का उल्लंघन कर विवाह किया है, तो अब वह समाज का हिस्सा नहीं रह सकते।

बताया गया कि समाज की दंड विधान नियमावली के अनुसार अंतरजातीय विवाह को सामाजिक अपराध माना गया है। बैठक में केंद्रीय और शाखा कार्यकारिणी की उपस्थिति में एक प्रस्ताव पारित कर डॉ. सिंह को समाज से अलग मानने और भविष्य में उन्हें किसी भी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित न करने का निर्णय लिया गया।

Related Articles

Back to top button