छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा पुलिस को ऑपरेशन मुस्कान में बड़ी सफलता, 59 अपहृत/गुमशुदा बच्चों को किया गया सकुशल बरामद

जांजगीर-चांपा, 4 अगस्त 2025। जिले में चलाए गए “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत जांजगीर-चांपा पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए एक माह के भीतर 59 अपहृत एवं गुमशुदा बालक-बालिकाओं को सकुशल बरामद किया है। बरामद किए गए बच्चों में 11 बालक और 48 बालिकाएं शामिल हैं, जिन्हें उनके परिजनों को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया गया है।

यह विशेष अभियान छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देश पर जुलाई 2025 में जिले भर में चलाया गया था। अभियान का मुख्य उद्देश्य गुमशुदा और अपहृत बच्चों की पतासाजी कर उन्हें सकुशल परिजनों तक पहुंचाना था।

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना-चौकी प्रभारियों को निर्देशित कर जिला स्तर पर विशेष टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने हरियाणा, राजस्थान, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, बिहार, आंध्र प्रदेश सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में जाकर गुमशुदा बच्चों की पतासाजी की।

Related Articles

Back to top button