जांजगीर-चांपा जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 पुलिसकर्मी सम्मानित, पुलिस अधीक्षक ने किया प्रशस्ति पत्र प्रदान

जांजगीर-चांपा, 1 अगस्त 2025।
जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान ‘उत्कृष्ट पुलिसकर्मी पुरस्कार’ योजना के तहत दिया गया, जो प्रत्येक माह की 1 तारीख को पुलिस विभाग के उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर दिया जाता है।
सम्मानित पुलिसकर्मियों के कार्यों को न केवल प्रशस्ति पत्र के माध्यम से सराहा गया, बल्कि उनके सेवा पुस्तिका में भी प्रशंसा अंकित की गई, जो भविष्य में उनके करियर के लिए लाभकारी होगी।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों की सूची इस प्रकार है:
-
निरीक्षक लालन पटेल (यातायात) – जन जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से उल्लेखनीय कार्य।
-
उप निरीक्षक मनोहर सिन्हा (थाना प्रभारी, पामगढ़)
-
ASI संतोष बंजारे – ऑपरेशन मुस्कान के तहत कुल 11 गुम/अपहृत नाबालिगों को दस्तयाब करना।
-
उप निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू (थाना अकलतरा) – चोरी के आरोपी को त्वरित गिरफ्तार करना।
-
प्रधान आरक्षक रेमन सिंह (थाना सारागांव) – हैदराबाद से अपहृता बालिका की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी।
-
प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा (थाना जांजगीर) – मंदिर दानपेटी चोरी के आरोपियों को पकड़ने में अहम भूमिका।
-
प्रधान आरक्षक अनुराग सिंह (यातायात) – जन जागरूकता कार्यक्रमों में सराहनीय योगदान।
-
महिला प्रधान आरक्षक बालमती यादव (थाना मुलमुला)
-
महिला प्रधान आरक्षक स्वाति गिरोलकर (थाना नवागढ़) – अपहृत बालिकाओं की बरामदगी में सराहनीय योगदान।
-
आरक्षक जयप्रकाश व गौकरण राय (थाना अकलतरा) – चोरी के मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी में योगदान।
-
आरक्षक सुरेश रत्नाकर व अजय भानु (थाना जांजगीर) – सक्रिय रात्रि गश्त के दौरान मोटरसाइकिल चोरी की रोकथाम।
-
आरक्षक दीपक तिवारी (थाना बिर्रा) – रायपुर से दो अपहृता नाबालिग बालिकाओं की बरामदगी में योगदान।
-
आरक्षक लखेश विश्वकर्मा (थाना पामगढ़) – थाने के रिकॉर्ड संधारण में अनुकरणीय कार्य।






