छत्तीसगढ़

जांजगीर: मड़वा प्लांट की लाइन पर बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी के 9 वैगन पटरी से उतरे, जनहानि नहीं

जांजगीर, 1 अगस्त 2025। जिले में बुधवार को एक बड़ा रेल हादसा हुआ, जब मड़वा ताप विद्युत संयंत्र की कोयला परिवहन लाइन में कोयला लोड कर लौट रही मालगाड़ी के 9 वैगन अचानक पटरी से उतर गए। हादसे के कारण रेलवे ट्रैक को गंभीर नुकसान पहुंचा, हालांकि सौभाग्य से इसमें किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

रेलवे सूत्रों के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब मालगाड़ी कोयला अनलोड करने के बाद वापसी कर रही थी। अचानक ट्रेन के नौ डिब्बे एक-एक कर पटरी से उतर गए। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे की दुर्घटना राहत टीम (ART) मौके पर पहुंची और राहत एवं मरम्मत कार्य में जुट गई।

करीब 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेलवे ने ट्रैक को आंशिक रूप से दुरुस्त कर संचालन योग्य बना दिया। चूंकि यह हादसा पैसेंजर रूट पर नहीं हुआ, इसलिए यात्रियों की आवाजाही पर कोई असर नहीं पड़ा। मालवाहक रूट होने के कारण बड़ी दुर्घटना टल गई।

Related Articles

Back to top button