गांव की दिशा दशा बदलने की युवाओं ने की कामना आठ किलोमीटर पैदल चलकर बाबाकलेश्वर नाथ मंदिर पीथमपुर में चढ़ाया जल

अफरीद के युवाओं ने 8 किलोमीटर पैदल चलकर चढ़ाया जल ।
अफरीद . सावन के पावन (महीने) पर्व पर गुरुवार सुबह अफरीद के दर्जनों युवाओं ने पैदल चलकर पिथमपुर स्थित बाबाकलेश्वर नाथ मंदिर में जल चढ़ाया और ग्राम अफरीद के दिशा दशा बदलने की कामना की आपको बता दे श्री गणेश समिति एवं युवा साथियों के तत्वधान में पैदल यात्रा कर बाबा कलेश्वर नाथ दर्शन के लिए योजना बनाई गई थी गुरुवार सुबह भगवा वस्त्र धारण किए युवा अपने घरों से निकले और एन एच 49 सड़क मार्ग होते हुए बाबा कलेश्वर नाथ मंदिर परिसर पहुंचे इस बीच डीजे की धूम पर बाबा महाकाल के गीतों पर कावड़ियों को सड़क पर नाचते झूमते देखा गया श्रद्धालु एवं युवा नेता राकेश राठौर सभापति प्रतिनिधि ने बताया कि युवाओं ने अपने एवं ग्राम अफरीद के दिशा दशा एवं आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करने हेतु बाबा कलेश्वर नाथ में जल समर्पित किया है । वही दर्शन यात्रा के बाद बाजार चौक गढ़पारा अफरीद में प्रसाद वितरण का कार्यकम रखा गया जहां खीर पूड़ी का भोग प्रसाद बाटा गया ।






