Uncategorized

अफरीद में आज से प्राचीन नाट्यकला का भव्य मंचन, MP-CG के कलाकार करेंगे शिरकत, CG LIVE TODAY पर लाइव प्रसारण

 

.जांजगीर चांपा /बम्हनीडीह ब्लॉक के ग्राम अफरीद में आज से प्राचीन नाट्यकला की भव्य प्रस्तुति का शुभारंभ हो रहा है। श्री कृष्ण नाट्य कला मंच के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के ख्यातिप्राप्त कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
कार्यक्रम के अंतर्गत नाट्यकला मंचन के साथ आधुनिक आर्केस्ट्रा की आकर्षक प्रस्तुति भी होगी। यह दो दिवसीय आयोजन 30 एवं 31 जनवरी को प्रतिदिन शाम 8:30 बजे से शुरू होगा।
विशेष बात यह है कि जो दर्शक मौके पर उपस्थित नहीं हो पाएंगे, वे इस कार्यक्रम को YouTube लाइव के माध्यम से छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय चैनल CG LIVE TODAY के लिंक पर सीधे देख सकेंगे।
ग्रामीणों और कला प्रेमियों में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button