छत्तीसगढ़

जांजगीर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, खदान से चोरी हुआ ट्रैक्टर बरामद, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा, 23 जुलाई 2025। थाना जांजगीर पुलिस ने क्रेशर खदान से रात्रि में चोरी किए गए ट्रैक्टर को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जोगेंद्र सिंह तंवर (उम्र 26 वर्ष, निवासी मदनपुरगढ़, थाना बलौदा) के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से ट्रैक्टर सोनालिका क्रमांक CG 29 AC 9701 और ट्रॉली, कुल कीमत ₹4 लाख 10 हजार की बरामदगी की गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

18 जुलाई 2025 की रात बिरगहनी स्थित केशर खदान से अज्ञात चोर द्वारा ट्रैक्टर चोरी कर लिया गया था। प्रार्थी ओमप्रकाश पटेल की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 647/2025 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Related Articles

Back to top button