छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में अपराधों पर लगेगा लगाम, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बनी त्वरित रिस्पॉन्स टीम

जांजगीर-चांपा, 23 जुलाई 2025। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने तथा आपातकालीन स्थितियों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में त्वरित रिस्पॉन्स टीम का गठन किया गया है। यह टीम आपराधिक घटनाओं, आपदाओं और संकट की घड़ी में तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई करेगी।

टीम का नेतृत्व:
यह टीम CSP श्रीमती कविता ठाकुर के नेतृत्व में कार्यरत होगी और जिलेभर में संदिग्ध गतिविधियों, बैंक-सोना दुकान, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और अवैध शराब/जुआ-सट्टा जैसी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखेगी।

पुलिस की अपील:
किसी भी आपात स्थिति या आपराधिक घटना की सूचना तुरंत अपने नजदीकी थाने या कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 94791-93199 पर दें। आपकी सूचना पर तत्काल रिस्पॉन्स टीम द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button