छत्तीसगढ़

शराब के लिए पत्नी से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

जांजगीर-चांपा, 23 जुलाई 2025। अकलतरा थाना क्षेत्र में पत्नी से शराब के लिए पैसे की मांग कर मारपीट करने वाले आरोपी दिलीप कुमार कश्यप (उम्र 28 वर्ष, निवासी किरारी) को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

आरोपी के खिलाफ थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 316/2025 धारा 296, 115(2), 351(2), 119(1) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका पति शराब पीने का आदी है और अक्सर शराब के लिए पैसे मांगता है। पैसे न देने पर वह गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देता था।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया।

Related Articles

Back to top button