छत्तीसगढ़

बोर वाहन खाई में गिरा, 4 की मौत, 8 लोग दबे, रेस्क्यू अभियान जारी

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही बोर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 8 लोग वाहन के नीचे दबे हुए हैं।

मामला कुकदूर थाना क्षेत्र के अगरपानी चाटा का है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वाहन तेज रफ्तार में थी और मोड़ पर चालक का नियंत्रण छूट गया। सूचना मिलते ही पुलिस बल और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। राहत व बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है।

पुलिस ने घटनास्थल से चार शव बरामद कर लिए हैं। वहीं वाहन के मलबे में दबे अन्य घायलों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। घायलों की संख्या अधिक होने की आशंका है।

घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल है। प्रशासन ने आसपास के ग्रामीणों से सहयोग की अपील की है। बचाव कार्य पूरा होने तक अधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे।

Related Articles

Back to top button