जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध शराब कारोबार पर लगातार शिकंजा कसते हुए शिवरीनारायण पुलिस ने 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं एसडीओपी चांपा यदुमणी सिदार के मार्गदर्शन में की गई।
थाना शिवरीनारायण पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो लोग अवैध कच्ची शराब बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर तत्काल निरीक्षक भास्कर शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेड कार्रवाई कर चंदन सिंह भारद्वाज (30 वर्ष), निवासी बेल्हा और सम्मेलाल भारद्वाज (33 वर्ष), निवासी रिंगनी थाना शिवरीनारायण को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमत करीब 1000 रुपये बरामद की गई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर 8 जुलाई 2025 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।






