अज्ञात स्थान पर सुसाइट की कोशिश सारागांव थाना प्रभारी की सूझ बुझ ने बचा ली युवक की जान। प्यार , रजामंदी फिर इंकार , पढ़ें पूरी खबर
आत्महत्या करने युवक ने पी लिया हार्पिक

ओपी राठौर/ जांजगीर चांपा ___सजातीय युवती से प्यार व परिजनों की रजामंदी से शादी तय होने के बाद अचानक किसी बात को लेकर मंगेतर के परिजनों के इंकार से क्षुब्ध युवक ने आत्महत्या के लिये भारी मात्रा में हार्पिक पी दिया। उसने घर वालों से आत्महत्या की बात कह अपना मोबाइल फोन भी बंद कर दिया। खोजबीन के बाद वह खेत में अचेत मिला। जिसे उपचार के लिये चांपा चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घटना शनिवार 21 जून देर शाम की है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी की सूझबूझ एवं त्वरित छानबीन की वजह से युवक की जान बची आपको बता दे तिवारी बाड़ा चौक डबरी पारा निवासी मनहरण पटेल ने सायं 5 बजे थाने आकर सूचना दर्ज कराया कि उसके छोटे भाई 26 वर्षीय हरि गोपाल पटेल ने मोबाइल में जहर पीकर आत्महत्या करने की बात कही है और सक्ती सकरेली से निकला है, जिसका कोई पता नहीं चल रहा। मोबाइल नही लग रहा है। घटना की पूरी जानकारी मिलते ही सारा गांव पुलिस की टीम युवक की तलाश करने में जुट गई साइबर सेल की मदद लेकर मोबाइल लोकेशन ट्रेस किया गया पचोरी मुड़पार खेत की ओर लोकेशन मिलने पर थाना प्रभारी ने दल बल के साथ तलाश करना शुरू किया और लड़का अचेत अवस्था में मिला इस तरह पुलिस की सूझ बुझ ने युवक की जान बचा ली
परिजनों ने बताई यह वजह
हरि गोपाल पटेल के परिजनों ने बताया कि चार पांच साल से हैदराबाद के किसी कम्पनी में काम कर रहा है। इस दौरान सक्ती जिले के सकरेली निवासी सजातीय परिवार की युवती से प्यार हो गया। परिजनों आपसी बैठक कर शादी की तिथि तय भी कर ली। इस बीच प्रेमिका के पिता तबीयत खराब हो गया जिसका उपचार पीड़ित ने कराया। युवती के पढ़ाई के साथ प्रेमिका के परिजनों की आर्थिक मदद कर खूब सेवा की। घटना के दिन से किसी बात पर युवती के परिजनो से कहा सुनी के बाद उससे अपमान कर पूर्ण रूप संबंध तोड़ने की बात कह सकरेली स्थित निवास बाहर कर दिया जिससे क्षुब्ध पीड़ित ने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित के जहर सेवन पूर्व लिखे सुसाइट नोट भी बरामद किया गया है।






