देश- विदेश

RCB की जीत के जश्न में छिन गई जिंदगी: बेटे की कब्र से लिपटकर फूट-फूट कर रोए पिता, बोले- “मैं यहीं रहूंगा

बेंगलुरु में 4 जून को RCB की जीत के जश्न के दौरान हुई भगदड़ में बीटी लक्ष्मण के 21 साल के बेटे भूमिक सहित 11 लोगों की मौत हुई थी। - Dainik Bhaskarबेंगलुरु। जीत की खुशियों के बीच मातम का ऐसा मंजर शायद ही किसी ने सोचा होगा। RCB की जीत का जश्न मनाने जमा हुए हजारों की भीड़ में भगदड़ मचने से जहां 11 लोगों की जान चली गई, वहीं इस हादसे ने एक पिता से उसका इकलौता बेटा छीन लिया।

कर्नाटक के हासन जिले के रहने वाले बीटी लक्ष्मण के 21 वर्षीय बेटे भूमिक लक्ष्मण की मौत ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है। इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष का छात्र भूमिक बेंगलुरु में RCB की जीत का जश्न देखने आया था, लेकिन वापस लौटा तो सिर्फ उसकी निशब्द लाश।

Related Articles

Back to top button