छत्तीसगढ़

शादी का झांसा देकर युवती से दैहिक शोषण करने वाला ‘गज्जू यादव’ गिरफ्तार, चांपा पुलिस ने फरारी पर लगाया ब्रेक

चांपा, 4 जून 2025. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में युवती को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना चांपा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोसमंदा निवासी सुरेंद्र यादव उर्फ गज्जू यादव (उम्र 21 वर्ष) के खिलाफ भादवि की धारा 376(2)(ढ) के तहत मामला दर्ज था।

आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार चल रहा था, जिसे चांपा पुलिस ने गुप्त सूचना और लगातार प्रयासों के चलते दबोच लिया। पुलिस ने उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button