चांपा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: अनाचार के चार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

चांपा, 21 मई 2025 – चांपा थाना क्षेत्र में घटित एक संगीन अनाचार प्रकरण में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी घटना के बाद दूसरे राज्य में भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता और तेज कार्रवाई से सभी को करतला के पास धर-दबोचा गया।
यह सनसनीखेज मामला 18 मई को सामने आया जब पीड़िता, जो अपने पिता के साथ घर में थी, के साथ चार लोगों ने बारी-बारी से अनाचार किया। आरोपियों से पीड़िता का पूर्व परिचय था और घटना वाले दिन उन्होंने उसके घर में भोजन भी किया। जैसे ही पीड़िता का पिता सो गया, चारों आरोपियों ने उसे जबरन दूसरे कमरे में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की।
घटना के बाद आरोपी फरार हो गए और डरी-सहमी पीड़िता ने अगले दिन अपनी मां को सारी जानकारी दी। इसके बाद 20 मई को चांपा थाने में पीड़िता की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 70(1) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री उदयन बेहार एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चांपा श्री यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई। जांच टीम ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और सूचना मिलने पर उन्हें रायगढ़-कोरबा रोड पर एक ट्रक में पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी हैं:
-
मनोज कुमार पटेल (33 वर्ष), निवासी जमनीपाली, कोरबा
-
नरेंद्र कुमार पटेल (37 वर्ष), निवासी जमनीपाली, कोरबा
-
रामकुमार पटेल (31 वर्ष), निवासी जमनीपाली, कोरबा
-
धरम चौहान (53 वर्ष), निवासी कुदारी टाल, जिला शक्ति






