छत्तीसगढ़

पामगढ़ पुलिस ने वीडियो कैमरा चोरी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। पामगढ़ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो कैमरा चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 2 लाख 1 हजार रुपये कीमत के कैमरे और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं:

  1. सुनील कुमार खरे (उम्र 41 वर्ष)
  2. प्रमोद प्रकाश बंजारे (उम्र 26 वर्ष) दोनों निवासी ढाबाडीह, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 331(3), 305, 3(5) बी.एन.एस. के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि प्रार्थी निलेश बर्मन निवासी जोरैला (भिलौनी), थाना पामगढ़ ने 6 मई 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वे दो कैमरे एक बैग में लेकर वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी करने सारंगढ़ जा रहे थे। पामगढ़ के कपड़ा दुकान में कपड़ा खरीदते समय उन्होंने काउंटर के पास अपना कैमरा बैग रखा था, जो कुछ देर बाद चोरी हो गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति ग्राम ढाबाडीह में कैमरा बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर सुनील कुमार खरे और प्रमोद प्रकाश बंजारे को चोरी किए गए कैमरों के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के कैमरे और घटना में इस्तेमाल हुई CD डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद कर ली। आरोपियों को 12 मई 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button