पामगढ़ पुलिस ने वीडियो कैमरा चोरी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा। पामगढ़ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो कैमरा चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 2 लाख 1 हजार रुपये कीमत के कैमरे और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं:
सुनील कुमार खरे (उम्र 41 वर्ष)
प्रमोद प्रकाश बंजारे (उम्र 26 वर्ष) दोनों निवासी ढाबाडीह, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 331(3), 305, 3(5) बी.एन.एस. के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।






