बम्हनीडीह पुलिस की कार्रवाई, 20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब बिक्री पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, बम्हनीडीह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विवेक शुक्ला के निर्देशन में, बम्हनीडीह थाना पुलिस को 12 मई 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के ग्राम कपिस्दा में अवैध रूप से महुआ शराब बेची जा रही है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।
दौरान रेड कार्रवाई, पुलिस ने आरोपी भोलाराम कुर्रे (उम्र 39 वर्ष, निवासी कपिस्दा) को 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। बरामद शराब की कीमत लगभग 4000 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने गवाहों के समक्ष शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया और उसे आज, 12 मई 2025 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।






