छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

पामगढ़ पुलिस ने जमीन धोखाधड़ी के आरोपी को किया गिरफ्तार, पांच लाख रुपये ठगे

जांजगीर-चांपा। पामगढ़ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जमीन की धोखाधड़ी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान परमेश साहू (उम्र 41 वर्ष, निवासी भिलौनी, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 420 भा.द.वि. के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि प्रार्थी गोंविंद प्रसाद शर्मा, निवासी भिलौनी, थाना पामगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके गांव के आरोपी परमेश साहू ने अपनी खेत जमीन को पहले 14 फरवरी 2024 को किसी और के नाम पर बेचकर रजिस्ट्री करा दी थी। इसके बाद उसी जमीन को दोबारा 22 फरवरी 2024 को बेचने का सौदा कर उनसे 5,00,000/- (पांच लाख रुपये) प्राप्त कर धोखाधड़ी की। इस रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 206/2025 धारा 420 भा.द.वि. के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।

पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी परमेश साहू, निवासी भिलौनी, थाना पामगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने प्रार्थी से धोखाधड़ी करने के इरादे से पहले बेची गई जमीन का दोबारा सौदा कर उनसे 5,00,000/- रुपये लेना स्वीकार किया। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आज, दिनांक 11 मई 2025 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button