Uncategorized

अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने कजाकिस्तान रवाना हुए अक्षय राठौर

जांजगीर-चांपा। प्रामेरिका लाइफ इंश्योरेंस कंपनी द्वारा कजाकिस्तान के अल्माटी शहर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए अक्षय रविन्द्र राठौर सोमवार को रवाना हुए। उनके साथ मनोज कुमार चंद्रा भी इस सम्मेलन में शामिल होंगे।
कंपनी द्वारा आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। सम्मेलन के दौरान कंपनी के कार्यों की समीक्षा, डिजिटल सेवाओं के विस्तार, वित्तीय सुरक्षा के नए मॉडल, टीम बिल्डिंग, कंपनी की भावी योजनाओं तथा बीमा कारोबार की भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा होगी।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस सम्मेलन में सहभागिता को कंपनी के लिए महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। अक्षय राठौर की इस उपलब्धि और सफल यात्रा के लिए उनके परिवारजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button