छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा
जांजगीर पुलिस ने चलाया सायबर जागरूकता अभियान, ग्राम पचेड़ा में दिया नशा मुक्ति और यातायात नियमों का संदेश

जांजगीर-चांपा, 25 अप्रैल – थाना जांजगीर पुलिस द्वारा आज ग्राम पचेड़ा में एक विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को सायबर अपराध, नशा मुक्ति और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को नशा पान के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई और उनसे नशे से दूर रहने की अपील की गई। साथ ही, बढ़ते सायबर अपराधों को ध्यान में रखते हुए सायबर धोखाधड़ी से कैसे बचा जाए, इस पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।






