शिवरीनारायण पुलिस की दबिश, 31 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में शिवरीनारायण थाना पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 31 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 6200 रुपये बताई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में शिवरीनारायण पुलिस ने अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई की।
पहले मामले में ग्राम खरौद निवासी रामकुमार यादव के कब्जे से 21 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, वहीं दूसरी कार्रवाई में अनीता सिन्हा, निवासी बुंदेला भूतहापारा थाना शिवरीनारायण के पास से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई।





