छत्तीसगढ़

TI से विवाद के बाद ASI ने खाया जहर, किराए के मकान में मिली लाश; मीटिंग में नहीं आने पर हुआ था विवाद

महासमुंद जिले में TI से विवाद के बाद ASI ने जहर खाकर जान दे दी। सहायक उप-निरीक्षक दशरथी साहू (60) बागबाहरा थाने में तैनात थे। मंगलवार को उनका शव बागबाहरा के महावीर कॉम्प्लेक्स स्थित किराए के मकान में मिला।

घटना से एक दिन पहले थाना प्रभारी अजय सिन्हा के साथ क्राइम मीटिंग में नहीं आने को लेकर दशरथी साहू का विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच गाली-गलौज तक की नौबत आ गई। हालांकि, इसके बाद भी ASI साहू ड्यूटी पर पहुंचे थे।

मंगलवार को एएसआई साहू के थाने नहीं पहुंचने पर एसडीओपी कार्यालय का स्टाफ उनके घर पहुंचा। वहां वे अचेत अवस्था में मिले। उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के बॉडी में जहर की पुष्टि हुई है। कोमाखान थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button