शिवरीनारायण पुलिस की त्वरित कार्यवाही: सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो प्रसारित करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

जांजगीर-चांपा | 22 अप्रैल 2025 राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शिवरीनारायण पुलिस ने फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया माध्यमों पर अश्लील वीडियो प्रसारित करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान राहुल मोहम्मद इरफान पिता मोहम्मद आरजू (उम्र 24 वर्ष), निवासी सिंगोरी, थाना सिंगोरी, जिला पटना (बिहार) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने मोबाइल से फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील वीडियो पोस्ट कर व्यापक रूप से प्रसारित किया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल एवं थाना शिवरीनारायण पुलिस ने संयुक्त रूप से त्वरित कार्रवाई की।
आरोपी के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 67(बी), आईपीसी की धारा 201 एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 14(1) के तहत मामला दर्ज कर 22 अप्रैल को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।






