छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

बोलेरो में गांजा तस्करी करते युवक और किशोर पकड़े गए, पामगढ़ पुलिस और साइबर टीम को बड़ी सफलता

जांजगीर-चांपा | 22 अप्रैल 2025 जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पामगढ़ थाना पुलिस और साइबर टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बोलेरो वाहन में गांजा की तस्करी करते हुए एक युवक और एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक को पकड़ा है। आरोपियों के पास से 7.450 किलोग्राम गांजा, तस्करी में प्रयुक्त वाहन और मोबाइल जब्त किए गए हैं।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में पामगढ़ पुलिस व साइबर सेल को यह सफलता मिली। मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद बोलेरो वाहन में दो लोग शिवरीनारायण से राहौद होते हुए गांजा लेकर पामगढ़ की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम ने तत्परता दिखाते हुए नाकाबंदी कर वाहन को रोक लिया।

Related Articles

Back to top button