छत्तीसगढ़

जांजगीर गांव में पहुंची पुलिस, जनचौपाल में ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, मौके पर हुआ कई मामलों का समाधान

जांजगीर, 19 अप्रैल 2025 – थाना जांजगीर क्षेत्र के ग्राम गौद में शनिवार को आयोजित जनचौपाल में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी शिकायतें गंभीरता से सुनीं। चौपाल में ग्रामीणों ने अवैध गतिविधियों, पुलिस व्यवस्था और स्थानीय समस्याओं को लेकर खुलकर अपनी बात रखी।

थाना प्रभारी ने कुछ मामलों का मौके पर ही निराकरण करते हुए लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि यदि क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध या अवैध गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान गांव के गणमान्य नागरिकों के साथ उपनिरीक्षक सत्यम चौहान एवं आरक्षक दिलीप सिंह भी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल की खुले दिल से सराहना की और कहा कि पहली बार ऐसा देखने को मिला है जब थाना प्रभारी पूरे स्टाफ के साथ गांव पहुंचकर जन संवाद कर रहे हैं।

इस दौरान जांजगीर पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर भी लोगों को जागरूक किया और 11 महत्वपूर्ण सुझावों के माध्यम से सावधानी बरतने की अपील की, जिसमें नशे में वाहन न चलाना, हेलमेट पहनना, ट्रिपल सवारी से बचना और नाबालिगों को वाहन न सौंपने जैसे नियम शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button