Uncategorized
अवैध कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, 20 लीटर महुआ शराब जब्त

जांजगीर-चांपा, 19 अप्रैल 2025 — जिले में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान के तहत थाना सारागांव और पामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹5600 बताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी:
-
शिव कुमार भैना उर्फ बैगा (35 वर्ष), निवासी अफरीद, थाना सारागांव – कब्जे से 12 लीटर महुआ शराब जब्त
-
करण कश्यप (35 वर्ष), निवासी हाल-सेमरिया, थाना पामगढ़ – कब्जे से 08 लीटर महुआ शराब जब्त
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।






