छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा : नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, फर्जी नियुक्ति पत्र और लैपटॉप जब्त

जांजगीर-चांपा, 15 अप्रैल 2025। थाना शिवरीनारायण पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर 25 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने वाले पति-पत्नी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बिलासपुर नगर पालिका निगम में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से बड़ी रकम वसूल की थी और फर्जी नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी विजय आशिकर एवं उसकी पत्नी रंजना आशिकर, दोनों निवासी मुडपार थाना शिवरीनारायण ने आवेदक अच्छे कुमार आशिकर व अन्य लोगों से अलग-अलग पदों में नौकरी दिलाने के नाम पर कुल ₹25,25,399 की ठगी की थी। यह रकम आरोपियों ने अपने व अपनी पत्नी के बैंक खातों में जमा करवाई थी।

मामले में आवेदक की शिकायत पर थाना शिवरीनारायण में दिनांक 04.01.2025 को अपराध क्रमांक 05/25 धारा 420, 467, 468, 201, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई थी।

Related Articles

Back to top button