छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा : उदयन बेहार ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) का पदभार संभाला, सड़क सुरक्षा को लेकर दिए गए अहम निर्देश

जांजगीर-चांपा, 15 अप्रैल 2025।जिले में नवपदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उदयन बेहार ने आज यातायात शाखा कार्यालय में अपने पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान निवर्तमान प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी समेत यातायात शाखा में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
कार्यभार ग्रहण के पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला द्वारा जिले में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक दिशा–निर्देश दिए गए






