छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

गुजरात कांग्रेस अधिवेशन में होंगे शामिल पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन

अहमदाबाद। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में 8 और 9 अप्रैल 2025 को आयोजित किया जा रहा है। इस अधिवेशन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित देशभर के कई पूर्व विधायक और प्रतिनिधि शामिल होंगे।

क्षेत्र के पूर्व विधायक और अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य मोतीलाल देवांगन को भी इस अधिवेशन में भाग लेने का आमंत्रण मिला है। मोतीलाल देवांगन 4 अप्रैल को अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे।

इस राष्ट्रीय अधिवेशन में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात और संगठनात्मक चर्चा का कार्यक्रम निर्धारित है। देवांगन ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होकर वे संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगे।

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में अधिवेशन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। अधिवेशन के दौरान राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय मुद्दों पर मंथन होगा और पार्टी की आगामी नीतियों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button