जांजगीर : यातायात पुलिसकर्मी पर हमले के आरोपियों को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार

जांजगीर। नवरात्रि पर्व के दौरान ड्यूटी कर रहे यातायात पुलिसकर्मी पर हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने महज कुछ घंटों में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को पैदल जुलूस के रूप में शहर में घुमाया गया।
ड्यूटी के दौरान हमला
मामला जांजगीर जिले के खोखरा स्थित मां मनका दाई मंदिर का है, जहां नवरात्रि के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए यातायात पुलिसकर्मी तैनात थे। 1 अप्रैल 2025 की रात लगभग 7 बजे मंदिर के मुख्य मार्ग पर मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ। पुलिसकर्मी ने मोटरसाइकिल पार्किंग में लगाने की सलाह दी, जिस पर आरोपी दीप कुमार सूर्यवंशी, बादल सूर्यवंशी और अजय कुमार सूर्यवंशी ने एक राय होकर पुलिसकर्मी के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी।
तीनों आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
मामले की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 221, 121(1), 132, 296, 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।






