सरपंच संघ के अध्यक्ष चुने गए दुष्यंत सिंह चंदेल

ओपी राठौर/ — बम्हनीडीह ब्लॉक के सरपंच संघ के अध्यक्ष के रूप में दुष्यंत सिंह चंदेल को चुना गया है आपको बता दे बम्हनीडीह ब्लॉक् में सरपंचों ने संगठन को मजबूत करने के लिए निर्वाचन प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष चुना है ब्लॉक क्षेत्र में 59 पंचायत है जिसमे दो सरपंच कारण वश अनुपस्थित रहे अध्यक्ष पद के लिए ग्राम पंचायत हथनेवरा से दुष्यंत सिंह चंदेल एवं ग्राम पंचायत सोनाईडीह से सन्तन दास महंत ने दावेदारी की , 57 सरपंचों ने बन्द लिफाफे में अपना मत दिया जिसमें 40 वोट दुष्यंत सिंह चंदेल को मिले वही 17 वोट सन्तन दास को प्राप्त हुआ है ,
दुष्यंत सिंह के अध्यक्ष बनने पर सभी पंचायत प्रतिनधियों ने बधाई दी है वही दुष्यंत का कहना है सभी सरपंच अपने अधिकारों का प्रयोग कर जनता का सहयोग करे ग्राम विकास के लिये मिल जुलकर काम करेंगे संगठन क्षेत्र के विकास के लिए काम करेगी ताकि जिले में एक सकरात्मक पहचान बना सके। निर्वाचन की प्रक्रिया
करनोद रोपड़ी उद्यान में सपन्न हुई है इस मौके पर 57 सरपंच एवम उनके प्रतिनिधि कांग्रेसी नेता रविन्द्र शर्मा . गौतम राठौर . शास्वत धर दीवान शशि ठाकुर भाजपा नेता कार्तिकेश्वर राठौर सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि शामिल हुए






