छत्तीसगढ़

किसान से दिनदहाड़े 1 लाख की लूट

बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर में दिन दहाड़े किसान से 1 लाख रुपए की लूट हुई है. आरोपियों ने किसान पर मोमोज की तीखी चटनी फेंककर लूट को अंजाम दिया है. घटना की सूचना मिलने के बाद जांच में जुटी पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैघटना नगर पंचायत वाड्रफनगर के वार्ड क्रमांक 11 की है, जहां पीड़ित 70 वर्षीय किसान मोहन सिंह मरावी बैंक से पैसा निकालकर अपने घर जा रहा था. घर के भीतर जैसे ही किसान पैसे रखने पहुंचा, उस पर लुटेरों ने मोमोज की तीखी चटनी फेंक दी. किसान के असहज होते ही लुटेरे नगदी छिनकर फरार हो गए.

Related Articles

Back to top button