छत्तीसगढ़

हल्का पटवारी की शिकायत,किसानों ने उदासीनता का लगाया आरोप

कोरबा:- कोरबा जिले के ग्राम ठाड़पखना डोड़की एवं सगुना हल्का के पटवारी मंजीत लकड़ा के विरुद्ध किसानों ने उदासीनता का आरोप लगाते हुए कलेक्टर जनदर्शन में इसकी शिकायत की है। किसानों का आरोप है कि हल्का पटवारी मंजीत लकड़ा अपने कार्यालय में अक्सर गैर हाज़िर होते हैं जिससे क्षेत्रवासियों और किसानों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कोरबा जिले अंतर्गत ग्राम ठाड़पखना डोड़की एवं सगुना में हल्का पटवारी मंजीत लकड़ा हल्का पटवारी नं. 25, रा.नि.मं. चैतमा, तहसील व थाना पाली, जिला कोरबा छ.ग. में पदस्थ है। हल्का पटवारी की उदासीनता रवैया से किसानों को बहुत परेशानी हो रही है हल्का पटवारी अपने कार्यालय में लगातार अनुपस्थिति रहते है कभी कभार ही भेंट हो जाती है इस पर भी पटवारी द्वारा गोल मोल जवाब देकर कार्य के प्रति लापरवाही बरती जा रही है जिससे क्षेत्र के निवासियों को बहुत परेशानी हो रही है। किसानों का आरोप है कि शासन द्वारा पट्टा वितरण में भी हल्का पटवारी मंजीत लकड़ा द्वारा लापरवाही बरता गया है जिससे लाभार्थी किसान लोगों को पट्टा प्राप्त नहीं हो सका है।इसलिए उचित कार्यवाही किये जाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button