जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 4 गिरफ्तार

जांजगीर चांपा, 02 फरवरी 2025। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध कच्ची महुआ शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 45 लीटर अवैध शराब के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने थाना पामगढ़, शिवरीनारायण और सारागांव क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान रमेश कुमार यादव (थाना सारागांव), सतानंद कुर्रे (थाना पामगढ़), संजय टंडन और अश्वनी उर्फ गोलू साहू (थाना शिवरीनारायण) के कब्जे से अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। आरोपियों से कुल 8500 रुपये की शराब बरामद की गई।
इन आरोपियों के खिलाफ धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्यवाही में IPS श्री विवेक शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप, निरीक्षक सावन कुमार सारथी, निरीक्षक सागर पाठक, उप निरीक्षक मनोहर सिन्हा और अन्य पुलिसकर्मियों का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस ने इस कार्रवाई को अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।






