छत्तीसगढ़
जांजगीर-चाम्पा: 9 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, सारागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा। जिले में अवैध शराब की बिक्री पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में थाना सारागांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 9 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
गांव में अवैध शराब की बिक्री की सूचना
पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के कारोबार पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। थाना सारागांव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम रोहदा में अवैध कच्ची महुआ शराब की बिक्री हो रही है। सूचना पाकर थाना प्रभारी सावन कुमार सारथी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।






