शिवनी में वीर बाल बलिदान दिवस मनाया गया, जोरावर सिंह और फतेह सिंह को श्रद्धांजलि

कमरीद .आज दिनांक 26.12.2024 दिन गुरुवार को भाजपा मंडल शिवनी के ग्राम कमरीद के सामुदायिक भवन में वीर बाल बलिदान दिवस के रूप में वीर बालक जोरावर सिंह एवं फतेह सिंह जी की भावपूर्ण पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ जोरावर सिंह एवं फतेह सिंह के पहले चित्र पर धूप दीप प्रज्वलित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दिया गया तत्पश्चात किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष तिहारु राम यादव जी ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी कार्यकर्ता मिलजुल कर भारत को परम वैभव तक पहुंचने में अपना योगदान देते रहें.

चंद्रमणि बैस जी ने संबोधित करते हुए कहा की सभी कार्यकर्ता एक दूसरे के दुख सुख में सहभागी बने और मंडल को मजबूत प्रदान करने में अपना अमूल्य समय प्रदान करें नरोत्तम पटेल जी ने मंडल अध्यक्ष रवि गबेल से आग्रह किया की मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर के कार्य योजना बनाएं और कार्य करें जिससे यह मंडल पूरे जिले और प्रदेश में अग्रणी भूमिका निभाए मंडल अध्यक्ष रवि गबेल ने अपने उद्बोधन में फतेह सिंह और जोरावर सिंह जी की धर्म निष्ठा के बारे में प्रकाश डाला और हम सभी कार्यकर्ताओं को संगठित रहकर कार्य करने का आग्रह किया और कहा कि हम सभी कंधे में कंधे मिलाकर हर कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालन करें अंत में कार्यक्रम का आभार युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गीता बनाफर ने किया एवं युवा मोर्चा के महामंत्री भुवनेश्वर कश्यप ने कार्यक्रम का संचालन किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता श्री मोहन लाल यादव रामाधीन राठौर मंडल महामंत्री लखन लाल कुम्हार रमेश गबेल कार्तिकेश्वर सिंह राठौड़ शुभम राठौर जयपाल प्रसाद पटेल धीरज कुमार गजानंद देवांगन नकुल सिंह राठौड़ शिव सेन सिंह राठौड़ हुलास राम साहू संजय कुमार पटेल शिवम राठौड़ रामसुख कश्यप रामेश्वर सिंह राठौड़ ओम प्रकाश यादव शिव प्रसाद बसंत कुमार बरेट उत्तम कुमार कश्यप तथा कार्यक्रम को अफरीद के पूर्व सरपंच रामेश्वर सिंह राठौड़ ने भी संबोधित किया







