छत्तीसगढ़

CG BREAKING: 17 जिलों में ग्रामीण आबादी वाले रहवासियों को मिलेगा मालिकाना हक, प्रधानमंत्री कल पूरे देश में 57 लाख अधिकार अभिलेख करेंगे वितरित

रायपुर 26 दिसंबर 2024। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की वर्चुअल उपस्थिति में 27 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण आबादी वाले क्षेत्रों में ग्रामीण रहवासियों को मालिकाना हक देने के साथ रिकॉर्ड ऑफ राइट्स प्रदान किया जाएगा। प्रधानमंत्री  स्वामित्व योजना के तहत पूरे देश में 57 लाख से अधिक सम्पत्ति कार्ड का वितरण करेंगे। इनमें छत्तीसगढ़ के 17 जिलों के 50 हजार से अधिक सम्पत्ति मालिकों के भूमि संबंधी रिकार्डस शामिल हैं। स्वामित्व योजना में मालिकाना हक के साथ ही रिकॉर्ड ऑफ राइट्स प्रदान करने के लिए जिलों में समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन दोपहर 12ः30 बजे से प्रारंभ होगा।

Related Articles

Back to top button