छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12 जुआरी गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद

जांजगीर-चांपा। जिले की पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र के हनुमान धारा इलाके में जुआ खेल रहे 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस और साइबर टीम की संयुक्त प्रयासों से की गई। आरोपियों के पास से 56,300 रुपये नगद, 52 पत्तों का ताश, एक कार, एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी और 11 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

सूचना और कार्रवाई का विवरण

जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला (आईपीएस) के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। एसडीओपी चांपा श्री यदुमणि सिदार को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान धारा इलाके में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद उप पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र खूटे के नेतृत्व में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक डॉ. नरेश पटेल और साइबर टीम प्रभारी एसआई पारस पटेल की संयुक्त टीम ने मौके पर रेड कार्रवाई की।

Related Articles

Back to top button