छत्तीसगढ़

एकतरफा प्यार में हुए विवाद में युवक की हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने रातभर किया बवाल

खैरागढ़। जिले के साल्हेवारा थाना क्षेत्र के खादी गांव में बीती रात एक चाकूबाजी की घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। 20 वर्षीय युवक धीरज यादव की हत्या एकतरफा प्यार के कारण हुई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने रातभर बवाल काटा और मृतक के शव को घटना स्थल पर रखकर प्रदर्शन किया।

जानकारी के अनुसार, मृतक धीरज यादव और आरोपी सीताराम पटेल दोनों एक ही युवती से एकतरफा प्यार करते थे। बीती रात धीरज ने सीताराम से मिलकर उसे युवती से छेड़छाड़ करने से मना किया, जिसके बाद दोनों के बीच बहस छिड़ गई। बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्साए सीताराम ने धीरज पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण सड़क पर आ गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी सीताराम को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के शव को वहीं रखकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। वे आरोपी को गांव में लाने के लिए पुलिस पर दबाव बना रहे थे।

Related Articles

Back to top button