छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में रिटायर-जवान को घर में घुसकर कटर से मारा:खून से सने शख्स ने भी चलाई गोलियां, कार की चाबी नहीं देने पर हमला

भिलाई में शनिवार रात बाइक-कार की चाबी नहीं देने पर बदमाशों ने रिटायर CISF जवान पर कटर से हमला कर दिया, जिससे उसके चेहरे पर गहरी चोट आई है। इस दौरान खून से सने पूर्व जवान ने जब सर्विस रिवाल्वर से गोलियां चलाई तो आरोपी भाग निकले। मामला नेवई थाना क्षेत्र का है।

नेवई पुलिस के मुताबिक, मरोदा निवासी आदतन बदमाश शंभू और विजय चौधरी राकेश सिंह और राकेश सिंह भदौरिया आपस के परिचित हैं। 23 नवंबर की दोपहर 2 बजे शंभू और विजय रिटायर जवान राकेश सिंह भदौरिया के पास गए। उसकी बाइक मांग रहे थे, लेकिन राकेश ने शंभू को बाइक देने से मना कर दिया।

देर रात घटना स्थल पर जांच करने पहुंची पुलिस।
देर रात घटना स्थल पर जांच करने पहुंची पुलिस।

बाइक की चाबी नहीं देने पर विवाद

चाबी नहीं देने के बाद शंभू और विजय ठाकुर शराब दुकान पहुंचे। वहां से शराब लेकर जमकर पी। इसके बाद नशे में धुत शाम 4.30 बजे फिर राकेश भदौरिया के घर पहुंचे। वहां दोनों ने फिर कार की चाबी मांगी।

इस पर राकेश ने उन्हें गाड़ी देने से मना कर दिया, जिसके बाद शंभू ने राकेश से जमकर विवाद किया। घर में घुसकर शंभू और चौधरी ने राकेश पर कटर से हमला कर दिया।

चेहरे पर 4-5 टांके लगे

हमले में राकेश के बाएं कान के नीचे चोटें आई हैं। ज्यादा खून बहता देख उसने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनते ही दोनों आरोपी भाग गए। राकेश ने इसकी सूचना नेवई पुलिस को दी। उसके परिचितों ने इलाज के लिए उसे अस्पताल पहुंचाया।

जहां इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। चेहरे पर 4-5 टांके लगे हैं। अभी उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button