पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन समाज को रहा समर्पित ,, अनुशासन सुशासन का मूल आधार ‘ — धरम पाल सिंह राठौर…

– जांजगीर/ ओपी राठौर –बम्हनीडीह ब्लॉक अंतर्गत ग्राम अफरीद स्थित अटल चौक गढ़पारा में पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया । कार्यक्रम का सुभारम्भ अटल स्तंभ चौक में भारत माता एवम अटल बिहारी वाजपेयी के तैल चित्र पर पूजा अर्चना कर की गई । कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा के वरिष्ठ नेता एवम मुख्य मंत्री विष्णु देव साय के करीबी माने जाने वाले धरम पाल सिंह राठौर उपस्थित थे उन्हीने अपने उदबोधन में कहा स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन समाज को समर्पित रहा है आज उनकी जयंती को बढ़े उत्साह पूर्वक मना रहे है उनकी लिखी हर कविता जीवन में सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है । इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता विष्णु सिंह राठौर सत्येंद्र राठौर ओमप्रकाश यादव महाबीर राठौर मुन्नू राठौर रमा रमाशंकर राठौर राजू नकुल राठौर ननकी यादव सहित ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।।






