छत्तीसगढ़

BREAKING: नारायणपुर में IED ब्लास्ट…ITBP के 2 जवान घायल:नक्सल ऑपरेशन से लौटने के दौरान चपेट में आए, एयरलिफ्ट करने की तैयारी

नारायणपुर में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से ITBP के 2 जवान घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घायलों को मौके से निकालकर जिला अस्पताल लाया जा रहा है। जवान नक्सल ऑपरेशन से लौट रहे थे। इसी बीच नक्सलियों के लगाए IED की चपेट में आ गए।

जानकारी के मुताबिक, अबूझमाड़ के मोहंदी इलाके में शनिवार को ब्लास्ट हुआ है। घायलों को एयरलिफ्ट करने की भी तैयारी है। नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले के ही थुलथुली गांव में 3 अक्टूबर को मुठभेड़ हुई थी। इस एनकाउंटर में 38 नक्सली मारे गए थे।

Related Articles

Back to top button