छत्तीसगढ़

**कोरबा: तालाब में नहाने के दौरान 4 साल की बच्ची के गुप्तांग में घुसी जोंक**

कोरबा में एक भयावह घटना सामने आई है, जहां तालाब में नहाने के दौरान 4 साल की मासूम बच्ची के गुप्तांग में जोंक घुस गए। घटना नवापारा, बांगो थाना क्षेत्र की है। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर परिजनों ने तुरंत उसे कटघोरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसे जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने गुप्तांग से 3 जोंक निकाले। बच्ची का इलाज अभी भी जारी है। इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है और परिजनों में दहशत का माहौल है।

 

Related Articles

Back to top button