छत्तीसगढ़
दुर्ग में बीएसपी कर्मचारी से 11 लाख की ठगी:शेयर मार्केट में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर कराया निवेश, वॉट्सऐप पर चलती थी क्लास
दुर्ग जिले में बीएसपी कर्मचारी को शेयर मार्केट में ट्रेडिंग कर अधिक मुनाफे का लालच देकर किश्तों में करीब 11.40 लाख रुपए निवेश करवा लिए और फिर पैसा नहीं लौटाए। जिसकी शिकायत थाने में की गई है। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी राजकुमार लहने ने बताया कि, स्ट्रीट 75 सेक्टर-6 निवासी दीपेश कुमार चुघ भिलाई स्टील प्लांट के बीआरएम में पदस्थ हैं। शेयर ट्रेडिंग सीखने के लिए उसने सोशल मीडिया पर आए एक लिंक को क्लिक किया था। इसके बाद उसे दो अलग-अलग वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया। पहली बार 8 मार्च और दोबारा 22 मार्च को दूसरे ग्रुप में जोड़ा गया। इन ग्रुपों में रोजाना ऑनलाइन ट्रेडिंग की क्लासेज लगती थी। इस ग्रुप के एडमिन शेयर ट्रेडिंग सीखने के साथ-साथ क्लास में जुड़े लोगों को कुछ पैसे भी देते थे। वो पैसे उसके अकाउंट में हर हफ्ते आ जाते थे। भिलाई नगर पुलिस स्टेशन।

दुर्ग जिले में बीएसपी कर्मचारी को शेयर मार्केट में ट्रेडिंग कर अधिक मुनाफे का लालच देकर किश्तों में करीब 11.40 लाख रुपए निवेश करवा लिए और फिर पैसा नहीं लौटाए। जिसकी शिकायत थाने में की गई है। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है।
थाना प्रभारी राजकुमार लहने ने बताया कि, स्ट्रीट 75 सेक्टर-6 निवासी दीपेश कुमार चुघ भिलाई स्टील प्लांट के बीआरएम में पदस्थ हैं। शेयर ट्रेडिंग सीखने के लिए उसने सोशल मीडिया पर आए एक लिंक को क्लिक किया था। इसके बाद उसे दो अलग-अलग वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया।
पहली बार 8 मार्च और दोबारा 22 मार्च को दूसरे ग्रुप में जोड़ा गया। इन ग्रुपों में रोजाना ऑनलाइन ट्रेडिंग की क्लासेज लगती थी। इस ग्रुप के एडमिन शेयर ट्रेडिंग सीखने के साथ-साथ क्लास में जुड़े लोगों को कुछ पैसे भी देते थे। वो पैसे उसके अकाउंट में हर हफ्ते आ जाते थे।







