छत्तीसगढ़

अर्जुनी में जुआ खेलते 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रेड में नकदी और ताश पत्ती जब्त

जांजगीर-चांपा। जिले में जुआ और सट्टे के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत कोटमीसोनार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम अर्जुनी में छापेमारी कर जुआ खेल रहे चार जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अर्जुनी गांव में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार की टीम ने रेड कार्रवाई की, जहां चार लोग ताश पत्ती से जुआ खेलते पाए गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 2400 रुपये नकद और ताश पत्ती बरामद की है।

पकड़े गए आरोपियों में जेम्स ओंकार (26 वर्ष), पंकज कुमार (25 वर्ष), प्रयाग कुमार (21 वर्ष) और शैलेश कुमार भार्गव (30 वर्ष) सभी निवासी अर्जुनी शामिल हैं। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई की गई है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी अकलतरा भास्कर शर्मा, एएसआई राजेंद्र सिंह क्षत्रिय (प्रभारी पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार) एवं पुलिस स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button