छत्तीसगढ़

राज्य सेवा के 14 अफसर बने आईएएस, अजय अग्रवाल भी शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सेवा के 14 अफसरों को पदोन्नति मिलते हुए आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) का दर्जा प्राप्त हुआ है। इस सूची में राज्य के डायरेक्टर जनसंपर्क अजय अग्रवाल का भी नाम शामिल है। हालांकि, इस सूची में कोयला घोटाले में जेल में बंद अधिकारियों सौम्या चौरसिया, आरती वासनिक और तीर्थराज अग्रवाल का नाम नहीं है।

राज्य सेवा के अफसरों की पदोन्नति के लिए दिल्ली में आज एक बैठक हुई, जिसमें डीपीसी (डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी) की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन और वरिष्ठ एसएस रेणु पिल्ले भी शामिल हुए।

पदोन्नति पाने वालों के नाम:

  1. संतोष देवांगन
  2. हीना नेताम
  3. आश्वनी देवांगन
  4. रेणुका श्रीवास्तव
  5. आशुतोष पाण्डेय
  6. अजय अग्रवाल
  7. रीता श्रीवास्वत
  8. लोकेश चंद्राकर
  9. प्रकाश सर्वे
  10. गजेंद्र ठाकुर
  11. लीना कोसम
  12. तनुजा सलाम
  13. वीरेंद्र बहादुर पंच भाई
  14. सौमिल चौबे
  15. सुमित अग्रवाल

Related Articles

Back to top button