छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव हुआ मानसून, उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है, लेकिन उत्तर छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। बलरामपुर जिले में भारी बारिश को देखते हुए आज शासकीय और निजी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। वहीं राजपुर के तहसील कार्यालय में बारिश का पानी घुस गया है।

 

अंबिकापुर में भी लगातार बारिश के बाद पॉश कॉलोनी कुंडला वसुंधरा में जलभराव की स्थिति बन गई है। कॉलोनी की सड़कों पर पानी भरने से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

 

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के कई हिस्सों में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

 

खासकर उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश का जोर अधिक रहने की संभावना है। प्रदेश में अब तक सामान्य से करीब 2 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।

 

 

अंबिकापुर की कुंडला वसुंधरा कॉलोनी में लगातार बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया है। जलभराव के चलते लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।

 

वहीं बलरामपुर जिले के राजपुर तहसील कार्यालय में भी बारिश का पानी घुस गया है। लगातार बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है।

Related Articles

Back to top button